फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में तीन की मौत

Sun, 27 Sep 2015 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा, रिसिया व रामगांव थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में रविवार को बालिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई। दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिसिया थाना अंतर्गत लौकी गांव निवासी नफीशा (42) पत्नी अबू तालिब रविवार को नानपारा गई थी।
विज्ञापन


नानपारा-खैरीघाट मार्ग पर वह सड़क पार करने लगी, तभी एक बस ने उसे रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

उधर, रुपईडीहा थाना अंतर्गत भवनियापुर पिपरी गांव निवासी शीलू (10) पुत्री मंशाराम रविवार की सुबह सड़क पार कर रही थी तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे रौंद दिया। मौके पर मौजूद लोग उसे अस्पताल ले जाने लगे, तभी उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


रामगांव थाना अंतर्गत भगवानपुर अचाकपुर निवासी रामधनी (50) व सूरजबलीपुरवा निवासी रंगीले (35) साइकिल से बेगमपुर बाजार में सामान खरीदने गए थे। लौटते समय नानपारा-बहराइच मार्ग पर बेगमपुर के निकट हाईवे निर्माण में लगे जेसीबी की चपेट में आ गए। पहिये के नीचे आने के कारण रामधनी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

जबकि रंगीले को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष डीपी कुशवाहा दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है।

कैसरगंज थाना अंतर्गत भखरौली गांव निवासी खुरेशा पत्नी कल्लन रविवार को भाई व दो बेटियां रोजी व फौजी के साथ बाइक से जरवल से कैसरगंज जा रही थीं। बहराइच-लखनऊ मार्ग पर बढ़ौली पड़ाव के पास अचानक तेज रफ्तार कार चालक ने उन्हें ठोकर मार दिया।

इससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को कैसरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया है। रिसिया थाना अंतर्गत मल्लापुर गांव निवासी महेंद्र प्रताप यादव (30) पत्नी अनीत यादव (26) व बेटे आकाश (7) के साथ बाइक से बहराइच जा रहे थे। बेगमपुर के पास पिकअप ने पीछे से ठोकर मार दिया। इससे तीनों घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल लाया गया है। हालत नाजुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें