फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 30 लाख से होगा गांधी पार्क का सुंदरीकरण

Tue, 08 Apr 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
नानपारा में चल रहा पार्क का निर्माणकार्य।
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। नगर क्षेत्र स्थित गांधी पार्क के सुंदरीकरण को लेकर नगरपालिका नानपारा प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। गांधी पार्क को व्यवस्थित बनाने में करीब तीस लाख रुपये की धनराशि खर्च होगी। पालिका प्रशासन ने अप्रैल माह में पार्क निमार्ण का कार्य पूरा करने का समय निर्धारित किया है। पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगरीय आदर्श योजना के तहत किया जाएगा।
विज्ञापन

नानपारा नगर पालिका क्षेत्र में स्थित पुराना गांधी पार्क देखभाल न होने से काफी जर्जर हो बदहाल हो चुका है। इसका इस्तेमाल वाहन चालक अघोषित स्टैंड के रूप में करने लगे थे। करीब एक माह पूर्व पालिका प्रशासन द्वारा गांधी पार्क के सौंदर्यीकरण की रूपरेखा तैयार की गई थी। पार्क को सुंदर व भव्यता प्रदान करने के लिए तीस लाख की लागत से पालिका प्रशासन द्वारा विकास का खाका खींचा गया है। पालिका प्रशासन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगरीय आदर्श योजना के तहत पार्क के निर्माण कार्य की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
प्रस्तावित कार्ययोजना के तहत ऐतिहासिक गांधी पार्क की जर्जर बाउंड्रीवाल के निर्माण के साथ ही पार्क में ओपन जिम, चिल्ड्रेन प्ले पार्क, ग्रीन घास, पथवे मार्ग, बच्चों के लिए झूला, बेंच, गेट के साथ पूरे पार्क को दस स्ट्रीट लाइट के पोल से लगाकर 15 पार्थवे लाइट आदि आधुनिक व्यवस्थाओं से सुसज्जित कराया जाएगा। चेयरमैन, नगर पालिका परिषद नानपारा अब्दुल वहीद ने बताया कि पार्क के सौंदर्यकरण को लेकर निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया गया है। पार्क निर्माण के कार्य को अप्रैल माह में पूरा कर इसे खूबसूरत आकार देते हुए पार्क को जनता के लिए खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें