फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Tue, 08 Apr 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। चौधरीपुरवा निवासी एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मंगलवार को पेड़ पर बने फंदे से लटका मिला। युवक सोमवार से घर से लापता था। इसी माह युवक की शादी भी होने वाली थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष मोतीपुर आनंद कुमार चौरसिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन

थाना मोतीपुर क्षेत्र अंतर्गत चौधरी गांव निवासी रोहित गुप्ता (19) पुत्र राम सनेही गुप्ता घर की पुताई करने के बाद सोमवार सुबह घर से बिना कुछ बताए कहीं चला गया था। जब वह शाम तक वापस नही लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उन्होंने मोतीपुर पुलिस को भी युवक के लापता होने की सूचना दी थी। मंगलवार दोपहर ग्रामीणों ने युवक का शव बस्थनवा चौधरी गांव के निकट सूखी नहर के पास शहतूत के पेड़ में रस्सी से बने फंदे से लटका देखा। मृतक के शरीर का आधा हिस्सा लटका हुआ था जबकि पैर जमीन पर टिके थे। घटना की सूचना ग्रामीणों ने परिजनों व पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची मोतीपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव संदिग्ध अवस्था में पेड़ से बंधा होने के कारण परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। बताया कि युवक का तिलक 12 अप्रैल तथा शादी 30 अप्रैल को होनी थी। जिसकी सभी तैयारियां युवक स्वयं करने में जुटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें