फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नेटवर्क, पार्किंग शुल्क आदि समस्याओं को लेकर कस्टम एजेंटों ने लिखा पत्र

Wed, 22 May 2024 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। बाॅर्डर पार करने वाले वाहन चालकों की सहूलियत के लिए भारत-नेपाल सीमा पर भारत सरकार की ओर से इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट का निर्माण करवाया गया है। लेकिन आईसीपी का संचालन शुरू होने के बाद से कस्टम हाउस एजेंट सहूलियत के बजाए समस्या और बढ़ने का आरोप लगा रहे हैं। अब समस्या निस्तारण के लिए कस्टम हाउस एजेंटों ने आईसीपी रुपईडीहा के प्रबंधक को पत्र लिखकर निस्तारण की मांग की है।
विज्ञापन


कस्टम हाउस एजेंट हसीब अहमद, धीरज कुमार गिरी, सहन शर्मा, नरेन्द्र कुमार आदि ने बताया कि आईसीपी की कुछ खामियों के चलते आयात-निर्यात करने में समस्या आ ही है। सभी ने बताया कि आईसीपी पर नेटवर्क की समस्या है, बीते दो दिनों से नेटवर्क की समस्या और हो गई है। जिसके चलते पार्किंग टोकन बनाने में काफी देरी हो रही है। नतीजतन, हमारे वाहन पार्किंग क्षेत्र में अत्यधिक समय बिता रहे हैंं और अधिक पार्किंग शुल्क देना पड़ रहा है। जिसके चलते व्यापार पर अतिरिक्त व अनुचित वित्तीय बोझ पड़ रहा है। सभी ने बताया कि पार्किंग शुल्क भी काफी ज्यादा है। जिसे देखते हुए प्रबंधक को पत्र लिखकर शुल्क में कमी करने व नेटवर्क की समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें