फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में एसएसबी के दो जवानों समेत चार की मौत

Mon, 22 May 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में एसएसबी के दो जवानों समेत चार लोगों की मौत हो गई। नानपारा-बहराइच मार्ग पर बाइक सवार एसएसबी के जवान सामने से आ रही पिकअप से भिड़ गए। अस्पताल पहुंचते ही दोनों ने दम तोड़ दिया। इन जवानों में एक जम्मू कश्मीर का निवासी बताया जा रहा है। वहीं, आसामरोड पर ट्रक की टक्कर से पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी की मौत हो गई। जबकि नानपारा नगर में ट्रक से कुचलकर प्लाईवुड कर्मी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


एसएसबी 42वीं वाहिनी के अगैया में तैनात जवान राजेश कुमार तिवारी (25) पुत्र ओमप्रकाश तिवारी निवासी विशेश्वरगंज अपने सहयोगी जवान नीरज कुंडल (26) पुत्र तारा सिंह कुंडल निवासी बग्गापुरा लाला जम्मू कश्मीर के साथ बाइक से सोमवार को दोपहर नानपारा से बहराइच के लिए रवाना हुए।

बाइक सवार एसएसबी जवान जब नानपारा-बहराइच मार्ग पर रिसिया थाना अंतर्गत बभनीमोड़ के निकट पहुंचे, तभी सामने अचानक पिकअप आ गई और बाइक सवार एसएसबी के जवान उससे सामने से जा भिडे़। गंभीर हालत में दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, यहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


हादसे की सूचना अगैया एसएसबी हेड क्वार्टर को दी गई। एसएसबी के अधिकारी बहराइच के लिए रवाना हो गए हैं। उधर, श्रावस्ती जिले के सोनवा थाना अंतर्गत इमलिया नरायनपुर गांव निवासी वारिस अली (50) पुत्र इब्राहीम लोक निर्माण विभाग खंड दो में बहराइच ऑफिस में तैनात थे।

सुबह वह बाइक से ड्यूटी पर आ रहे थे। तभी दरगाह शरीफ थाना अंतर्गत कल्पीपारा चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही वारिस की मौत हो गई। वहीं, लखीमपुर खीरी के ईसानगर सेमरिया निवासी छोटू (20) पुत्र आशाराम नानपारा के बंजारनटांड़ा स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री पर काम करता था।

रविवार की देर रात काम करते समय थकावट महसूस होने पर छोटू फैक्ट्री के सामने सड़क किनारे सो गया। तभी एक ट्रक ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नानपारा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक दुर्घटना के बाद फरार हो गया है। इस मामले में नानपारा पहुंचे छोटू के भाई राकेश ने कोतवाली में केस दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें