फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला समेत चार मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में शनिवार को महिला समेत चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। महिला केजीएमयू लखनऊ में भर्ती है, जबकि अन्य लोगों को होम आइसोलेट करा दिया गया है। उधर स्वास्थ्य विभाग ने आरटीपीसीआर जांच के लिए 292 सैंपल लखनऊ भेजे गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना रिपोर्ट जारी की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें फखरपुर के दो और नवाबगंज निवासी एक युवक संक्रमित निकला है। फखरपुर के अधीक्षक डॉ. प्रत्यूष सिंह ने बताया कि बमियारी गांव निवासी महिला केजीएमयू लखनऊ में इलाज कराने गई थीं। वहीं पर जांच के दौरान पॉजिटिव निकली है। महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। जबकि मंझारा तौकली निवासी युवक पॉजिटिव निकला है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना जांच के लिए कई स्थानों पर शिविर लगाए गए। कुल 240 एंटीजन जांच हुई। सीएमओ ने बताया कि 292 आरटीपीसीआर जांच हुई। आरटीपीसीआर जांच के लिए 292 सैंपल लखनऊ भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें