फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश महोत्सव में बहराइच के सितारों ने बिखेरे जलवे

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। लखनऊ के आशियाना में सृजन फाउंडेशन की ओर से आयोजित पांचवें उत्तर प्रदेश महोत्सव 2020 के ग्यारहवें दिन बहराइच के सितारों ने जलवे बिखेरे। अपनी आवाज व हुनर से राजधानी में जमकर धमाल मचाकर लोगों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश महोत्सव में बहराइच की कोरियोग्राफर सोनी श्रीवास्तव की नेतृत्व में मेट्रो डांस एकेडमी की टीम ने भाग लिया। कार्यक्रम केे 11वें दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूजा मिश्रा व पूर्णिमा मिश्रा ने गणेश वंदना जय देवा जय देवा गणपति देवा प्रस्तुत किया। अनुराधा गर्ग ने लोकगीत निमिया के डार..., सिद्धार्थ कुमार ने मेरे ढोलना..., मंजू निगम ने गजल बात करनी मुझे.., लोकगीत में दीपांकिता श्रीवास्तव, बॉलीवुड सॉंग में प्रेम गुप्ता, नृत्य में खुशी खान, पूजा मिश्रा, पूर्णिमा मिश्रा, मोनिका आनंद, अमित, आशीर्वाद ने धमाल मचाया। कोरियोग्राफर सोनी श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम में बहराइच के सितारे अपने जलवे बिखेर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें