फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: चार घरों में लगी आग, गृहस्थी का सामान जला

Fri, 24 Oct 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
खैरीघाट के रामपुर धोबियाहार में लगी आग से जला सामान। -संवाद
विज्ञापन
शिवपुर/बिछिया। अलग-अलग स्थानों पर लगी आग से चार घर जलकर राख हो गए। बुधवार देर रात अज्ञात कारणों से अचानक लगी आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीण गृहस्थी का सामान भी नहीं बचा पाए। प्रभावित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने के लिए मजबूर हो गए हैं। राजस्व टीम ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील भेज दी है।
विज्ञापन



खैरीघाट के रामपुर धोबियाहार लोधन पुरवा गांव में बुधवार देर रात गांव निवासी कैलाश राजपूत के घर में अचानक आग लग गई। परिवार के लोगों ने भाग कर जान बचाई, शोर सुनकर गांव के लोग दौड़े लेकिन तब तक लपटों ने पड़ोसी राजेंद्र और बरसाती के कच्चे घरों को भी आगोश में ले लिया।

देखते ही देखते तीनों घर धू-धू कर जलने लगे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आग बुझाई, लेकिन तब तक घरों में रखा अनाज, बिस्तर, कपड़े, बर्तन और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को हल्का लेखपाल अमरेंद्र गौतम मौके पर पहुंचे और क्षति का आकलन किया। उन्होंने बताया कि नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।


उधर तहसील मिहींपुरवा के ग्राम पंचायत आंबा के बिछिया बाजार में बुधवार देर शाम घनश्याम गुप्ता के फूस के घर में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में पूरा घर जलकर राख हो गया।

पीड़ित परिवार के मुताबिक आग की चपेट में आने से उनके घर का करीब डेढ़ लाख का सामान नष्ट हो गया। पीड़ित घनश्याम गुप्ता ने बताया कि आग कैसे लगी, अब तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें