फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कोहरे व सर्द हवाओं का सितम, एक-एक डिग्री गिरा न्यूनतम-अधिकतम तापमान

Fri, 29 Nov 2024 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। तराई में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है और पारे का लुढ़कना लगातार जारी है। शु्क्रवार की सुबह पड़े कोहरे के साथ चली सर्द हवा ने न्यूनतम व अधिकतम तापमान को एक-एक डिग्री लुढ़का दिया है। हालांकि दिन के समय निकली धूप ने लोगों को राहत दी।
विज्ञापन


तराई में कोहरे व सर्द हवाओं का सितम बढ़ गया है। तराई बीते 20 दिनों से कोहरे की चपेट में है और सुबह-शाम घने कोहरे की चादर देखने को मिल रही है। शुक्रवार की सुबह भी घने कोहरे ने दस्तक दी और सड़कों पर दृश्यता घटी रही। कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार थमी रही।
सुबह नौ बजते-बजते कोहरा छट गया और धूप निकली। जिससे लोगों को गलन से राहत मिली लेकिन शाम को एक बार फिर सर्द हवाओं ने शिकंजा कस लिया और तापमान को लुढ़का दिया। शुक्रवार को जिले का न्यूनतम तापमान एक डिग्री लुढ़क कर 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें