फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: स्वगणना फॉर्म में गलती पर पांच बार सुधार का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जनगणना-2027 के तहत शुरू हुई स्वगणना प्रक्रिया में लोगों को बड़ी राहत दी गई है। अब यदि कोई व्यक्ति ऑनलाइन स्वगणना फॉर्म भरते समय गलती कर देता है तो वह अपनी जानकारी को पांच बार तक ऑनलाइन संशोधित कर सकेगा। इससे लोगों को गलत जानकारी दर्ज होने की चिंता से राहत मिली है।
विज्ञापन


डीएम अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि स्वगणना प्रक्रिया के तहत लोग घर बैठे मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप के माध्यम से ऑनलाइन जानकारी भर सकते हैं। यह प्रक्रिया सात मई से शुरू हो चुकी है और 21 मई तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि लोग जल्दबाजी में गलत जानकारी न भरें और सभी विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करें।

प्रशासन के अनुसार फॉर्म जमा होने के बाद मिलने वाली 11 अंकों की आईडी को सुरक्षित रखना जरूरी होगा। इसी आईडी की मदद से बाद में संशोधन किया जा सकेगा। डीएम ने बताया कि जनगणना कर्मी घर पहुंचने पर भी दर्ज जानकारी का सत्यापन करेंगे और जरूरत पड़ने पर संशोधन कराया जा सकेगा। हालांकि घर के मुखिया के नाम में बदलाव की सुविधा सीमित रहेगी।
विज्ञापन

डीएम ने जिलेवासियों से अपील की कि वह आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर सही जानकारी दर्ज करें, ताकि जनगणना का कार्य पारदर्शी और त्रुटिरहित तरीके से पूरा हो सके।
विज्ञापन

क्या सावधानी रखें
परिवार के सभी सदस्यों की सही जानकारी दर्ज करें।
आधार, मोबाइल नंबर और पते की जानकारी ध्यान से भरें।
फार्म जमा करने से पहले सभी विवरण दोबारा जांच लें।
11 अंकों की एसईआईडी संख्या सुरक्षित रखें।
केवल आधिकारिक पोर्टल पर ही जानकारी भरें।
कैसे भरें स्वगणना फॉर्म
मोबाइल या कंप्यूटर से आधिकारिक पोर्टल खोलें।
मोबाइल नंबर और जरूरी विवरण दर्ज कर लॉगिन करें।
परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी भरें।
विवरण जांचने के बाद फार्म सबमिट करें।
सबमिट होने पर मिली 11 अंकों की आईडी सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें