फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: स्टेडियम टीम को हराया

Sun, 10 May 2026 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच के इंदिरा गांधी स्टेडियम में हॉकी का अभ्यास मैच खेलते ​खिलाड़ी। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में शनिवार को हॉकी का अभ्यास मैच खेला गया। मुकाबला स्टेडियम टीम और जिला हॉकी एसोसिएशन की टीम के बीच हुआ। इसमें जिला हॉकी एसोसिएशन की टीम ने स्टेडियम टीम को 3-2 से हराया।
विज्ञापन


दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। स्टेडियम टीम ने शुरुआती बढ़त बनाने की कोशिश की, लेकिन जिला हॉकी एसोसिएशन की टीम ने शानदार तालमेल और तेज खेल दिखाते हुए मैच पर पकड़ बना ली। खिलाड़ियों ने बेहतरीन पासिंग और आक्रमण के जरिये लगातार गोल करने के प्रयास किए। मुकाबले के अंत में जिला हॉकी एसोसिएशन की टीम ने 3-2 से जीत दर्ज कर ली।

मैच में रेफरी की जिम्मेदारी कोच मोहम्मद आरिफ और राकेश ने निभाई। दोनों रेफरी ने खेल को निष्पक्ष और अनुशासित तरीके से संपन्न कराया। अभ्यास मैच के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी फिटनेस और तकनीक का अच्छा प्रदर्शन किया। इस अवसर पर खिलाड़ी अंशुमान, प्रत्यूश, आयुष, समर सिंह, मोहम्मद तौसीफ, प्रखर और आदित्य सैनी समेत कई खिलाड़ी मौजूद रहे। खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें