फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय के ईएनटी कक्ष में आग

विज्ञापन
बहराइच के जिला अस्पताल के कक्ष में लगी आग को बुझाने का प्रयास करते दमकलकर्मी। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय के ईएनटी कक्ष में रविवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। रविवार होने के कारण कक्ष बंद था। ओपीडी में आने वाले मरीज भी नहीं थे। कक्ष से घना धुआं देखते हुए आसपास मौजूद कुछ लोगों ने अग्निशमन कर्मियों को सूचना दी। इस दौरान आग लगने की सूचना अस्पताल में फैलने पर वार्डों में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय के कक्ष संख्या 23 में प्रतिदिन ईएनटी चिकित्सक द्वारा ओपीडी में आने वाले मरीजों का इलाज किया जाता है। रविवार को अवकाश होने के कारण कक्ष बंद था। दोपहर लगभग तीन बजे लोगों ने कक्ष से धुआं निकलते देखा। उन्होंने इसकी सूचना अग्निशमन कर्मियों को दी। इसी बीच अस्पताल में आग लगने की सूचना वार्डों में भी पहुंच गई। जिससे वार्डों में भर्ती मरीजों व उनकी तीमारदारों में अफरातफरी मच गई। लोग किसी अनहोनी की आशंका से सिहर उठे।
इसी दौरान अग्निशमन कर्मियों ने पहुंचकर कक्ष का दरवाजा खोलकर आग बुझाने के प्रयास तेज कर दिए। कुछ ही देर में आग की लपटों पर काबू पा लिया गया। आग लगने से कक्ष के भीतर की वायरिंग व एसी जलकर नष्ट हो गए। ओपीडी में अवकाश के कारण यहां मरीज भी नहीं थे। नहीं तो कोई गंभीर हादसा हो सकता था। सीएमएस डॉ.एमएमएम त्रिपाठी ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की संभावना व्यक्त की जा रही है। कोई विशेष नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें