फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौंदर्य प्रसाधन की दुकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर के अति व्यस्तम इलाके बिसातखाना में स्थित सौंदर्य प्रसाधन की दुकान में मंगलवार भोर आग लग गई। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने मालिक व फायर बिग्रेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक दुकान का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। पीड़ित के मुताबिक, 10 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र में बिसातखाना है। यह क्षेत्र अति व्यस्त इलाकों में शुमार है। बिसातखाना बाजार में शानू खान की सौंदर्य प्रसाधन की दुकान है। शानू बिसातखाना बाजार संघ के अध्यक्ष भी हैं। रोजाना की तरह वह सोमवार रात दुकन बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार भोर सूचना मिली कि अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई। पीड़ित के मुताबिक 10 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें