फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से चीनी मिल के निदेशक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नानपारा स्थित श्रावस्ती सहकारी चीनी मिल में निदेशक की करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब वह बोर्ड में प्लग लगा रहे थे। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने पोस्टमार्टम न कराने की बात कहकर वापस कर दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मोतीपुर थानाक्षेत्र के बेलहन गांव निवासी 38 वर्षीय नरेंद्र कुमार सिंह नानपारा स्थित श्रावस्ती सहकारी चीनी मिल में निदेशक के पद पर तैनात थे। बताया जाता है कि सोमवार रात वह बोर्ड में प्लग लगा रहे थे तभी करंट की चपेट में आ गए। करंट लगते ही युवक बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। आनन-फानन में परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें