फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: शिकायतकर्ता से मोबाइल पर लिया फीडबैक

Sat, 23 Mar 2024 03:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास जारी है। चुनाव प्रचार से सम्बन्धित जनसभा, रैली, जूलूस, लाउडस्पीकर, वाहन इत्यादि विभिन्न प्रकार की अनुमति प्रदान किये जाने को लेकर कलेक्ट्रेट में संयुक्त कार्यालय बनाया गया है।
विज्ञापन

इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान डीएम मोनिका रानी ने पोर्टल पर आईं शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता को परखने के लिए स्वयं शिकायतकर्ता से मोबाइल पर वार्ता कर फीड बैक लिया। कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान डीएम ने फील्ड में मौजूद विधानसभावार फ्लाइंग स्क्वायड व वीडियो निगरानी टीमों के लोकेशन के बारे में भी जानकारी व चुनाव प्रचार से संबंधित जनसभा, रैली, जूलूस, लाउडस्पीकर, वाहन इत्यादि विभिन्न प्रकार की अनुमति प्रदान किए जाने के लिए कलेक्ट्रेट संयुक्त कार्यालय में स्थापित सिंगल विंडो का भी अवलोकन किया।
जिला निर्वाचन कंट्रोल रूम में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बलहा के लिए स्थापित दूरभाष नंबर 05252-297831, नानपारा का 05252-297832, मटेरा का 05252-297833, महसी का 05252-297834, बहराइच का 05252-297835, पयागपुर का 05252-297836 तथा कैसरगंज का दूरभाष नंबर 05252-297837 है। इसके अलावा कंट्रोल रूम का टोल फ्री नंबर 1950 है। डीएम ने बताया कि कंट्रोल रूम में स्थापित दूरभाष नंबरों पर आम जनमानस आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन या निर्वाचन से संबंधित अपनी अन्य शिकायतें दर्ज करा सकते हैं या जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें