बहराइच के गल्लामंडी में ईवीएम जमा करने से पूर्व प्रपत्र पूर्ण करते मतदानकर्मी।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। विधानसभा चुनाव में मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम मशीन को जमा किया गया। ईवीएम मशीन जमा करने की प्रक्रिया रविवार की शाम से शुरू हुई। जो देर तक चलती रही। ईवीएम मशीन को गल्लामंडी के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित जमा किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर पैरामिलिट्री फोर्स के जवान को तैनात किया गया।
जिले में रविवार को सात विधानसभा सीटों पर चुनाव संपन्न हुआ। रविवार शाम को मतदान के बाद ईवीएम मशीन को जमा करने की प्रक्रिया शुरू हुई। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान केंद्र से ईवीएम मशीन को लाया गया। ईवीएम मशीन को जमा करने के लिए शहर के बाहरी छोर पर स्थित गल्लामंडी में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। रविवार शाम से ईवीएम मशीन को जमा करने का प्रक्रिया शुरू हुआ। जो देर रात तक चलता रहा। इस दौरान भारी संख्या में पैरामिलिट्री फोर्स व सिविल फोर्स तैनात रही। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि 24 घंटे स्ट्रांग रूम की निगरानी की जा रही है।