फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: धान के खेतों में घुसे हाथी, बर्बाद की चार बीघा फसल

Tue, 04 Aug 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 निशानगाड़ा रेंज के नवीनपुरवा गांव में खेत में घुसे हाथी। 
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटे गांवों में जंगली हाथियों का उत्पात बढ़ गया है। सोमवार को निशानगाड़ा रेंज के नवीनपुरवा में मलजूरिया ग्रुप के दो हाथी धान के खेतों में घुस गए। उन्होंने फसल को चरकर काफी नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों ने तत्काल गजमित्र गुरदास सिंह को हाथियों के आने की सूचना दी। गजमित्रों, वन विभाग की टीम और ग्रामीणों ने मिलकर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। इसके बाद सोमवार रात हाथी सेठी फार्म गांव के निकट खेतों में घुस गए।
विज्ञापन

किसान मीतपाल, बिहारीलाल और राजकुमार समेत अन्य किसानों की करीब चार बीघा धान की फसल रौंद दी गई। किसानों का कहना है कि फसल तैयार करने में हजारों रुपये और महीनों की मेहनत लगी है। फसल नष्ट होने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। रेंजर शिव कुमार के नेतृत्व में वन रक्षक अब्दुल सलाम और अन्य वनकर्मियों की टीम गांव पहुंची। उन्होंने गजमित्रों और ग्रामीणों के सहयोग से लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद हाथियों को भगाया। रेंजर शिव कुमार ने बताया कि प्रभावित गांवों में निगरानी और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वन विभाग सर्वे करवाकर जल्द ही ग्रामीणों को फसल नुकसान का मुआवजा देगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें