फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी समितियों के माध्यम से भी जमा होगा बिजली का बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बहराइच में अब सहकारी समितियों के माध्यम से भी बिजली के बिल जमा किए जा सकेंगे। सहकारी बैंक और पॉवर कार्पोरेशन के बीच शनिवार को इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने इसे बैंक की स्थिति सुधारने की दिशा में एक कदम बताया है।
विज्ञापन

बहराइच डिस्ट्रिक्ट को-आपरेटिव बैंक मुख्यालय पर सभापति घनश्याम सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा की उपस्थिति में विद्युत विभाग के नोडल अधिकारी अधीक्षण अभियंता एएस रघुवंशी एवं बैंक के सचिव व मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनूप कुमार ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। बैंक से संबद्ध प्रारंभिक कृषि सहकारी ऋण समितियों की ओर से ई-वाइलेट के माध्यम से विद्युत बिल जमा करने के लिए बैंक एवं विद्युत विभाग के मध्य समझौता किया गया।
सहकारिता मंत्री ने कहा कि इस समझौते से बैंक एवं समिति के व्यवसाय में वृद्धि होगी। बैंक की साख कृषि क्षेत्र के सदस्यों एवं जमाकर्ताओं के बीच फिर स्थापित होगी। सहकारिता मंत्री ने कहा कि इस समझौते पर हस्ताक्षर हो जाने से जहां एक ओर विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली का बिल जमा करने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा वहीं दूसरी ओर बैंक समितियों की आय में इजाफा होगा। मौके पर नगेन्द्र पाल सिंह, पवन कुमार तिवारी, अधिशासी अभियंता विद्युत कैसरगंज नन्दलाल, एआर को-आपरेटिव नवीन चन्द्र शुक्ल, बैंक के उप महाप्रबंधक मनोज कुमार, अनुभाग अधिकारी राकेश कुमार पांडेय, बद्रीश कुमार सिंह, विनोद कुमार चौधरी तथा बैंक कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें