अनुज त्रिपाठी को मिली एसओजी की जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। लोकसभा चुनाव व चुस्तदुस्त कानून व्यवस्था को लेकर मंगलवार की रात एसपी ने आठ निरीक्षक व 26 उपनिरीक्षकों का तबादला कर दिया। इस दौरान एसओजी की जिम्मेदारी एक बार फिर उपनिरीक्षक अनुज त्रिपाठी को दी गई।
एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि पुलिस लाइन से निरीक्षक संतोष सिंह को प्रभारी साइबर क्राइम थाना, रामसमुझ प्रभाकर को साइबर इंवेस्टिगेशन सेल से साइबर क्राइम थाना, अनिल मिश्रा को साइबर क्राइम थाने से मोतीपुर अपराध निरीक्षक, प्रभारी डीसीआरबी संतोष अवस्थी को साइबर क्राइम थाना, रमेश राव को सीओ कार्यालय महसी से प्रभारी डीसीआरबी, सीओ कार्यालय पयागपुर से संदीप सिंह को प्रभारी अपराध शाखा, सुरेश वर्मा को सीओ कार्यालय मिहींपुरवा से दरगाह थाने का अपराध निरीक्षक, अनिल यादव को मीडिया सेल से लाइन हाजिर किया गया है। अपराध शाखा में तैनात अनुज त्रिपाठी को एसओजी प्रभारी व एसओजी प्रभारी राजकुमार पांडेय को अपराध शाखा भेजा गया है। इसके अलावा 24 अन्य उपनिरीक्षकों के तैनाती स्थल में हेरफेर की गई। (संवाद)