फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन आठ दिव्यांग व चार बुजुर्गों ने किया मतदान

विज्ञापन
नवाबगंज के नौबस्ता में घर पर पोस्टल बैलेट से मतदान करतीं दिव्यांग। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
नवाबगंज/उर्रा (बहराइच)। विधानसभा चुनाव में 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाता व दिव्यांग मतदाताओं को पोस्टल बैलेट की सुविधा प्रदान की जा रही है। इस योजना का लाभ चयनित मतदाताओं को 20 व 22 फरवरी को प्रदान किया जाना है। इसके लिए पोलिंग पार्टियों को भी रवाना कर दिया गया है। रविवार को नवाबगंज व उर्रा क्षेत्र के चिह्नित मतदाताओं में से आठ दिव्यांग व चार बुजुर्गों को पोलिंग पार्टियों द्वारा घर पहुंचकर मतदान की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंर्तगत सात दिव्यांगों ने पोस्टल बैलेट पेपर के माध्यम से गुप्त मतदान किया। पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करने वालों में निबिया व लोकई गांव में दो-दो, बढ़ही चक, जमुनहा व नौबस्ता में एक-एक मतदाता ने मतदान किया। इस अवसर पर सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ. विश्राम, पर्यवेक्षक सिद्धांत कुमार, ग्राम विकास अधिकारी आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।
उधर विधानसभा बलहा अंर्तगत उर्रा ग्राम में दोपहर पोलिंग पार्टी 80 वर्षीय मतदाता श्रीचंद मौर्य के घर पहुंची। लेखपाल शिवकुमार, सेक्टर मजिस्ट्रेट व बीएलओ ने अपनी मौजूदगी में बुजुर्ग से बैलेट पेपर पर मतदान कराया। इसके बाद पोलिंग पार्टी ने उर्रा बगिया समेत अन्य स्थानों पर चिह्नित किए गए मतदाताओं से मतदान कराया। लेखपाल शिवकुमार ने बताया कि क्षेत्र में एक दिव्यांग व एक महिला समेत पांच लोगों ने मतदान किया है। इसकी जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें