फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पंचतत्व में विलीन हुईं रेहुआ स्टेट की महारानी किरन सिंह

Mon, 24 Nov 2025 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
रेहुआ स्टेट की महारानी किरन सिंह। (फाइल फोटो)
विज्ञापन
बौंडी। रेहुआ स्टेट बेड़नापुर की महारानी किरन सिंह (75) का अंतिम संस्कार रविवार को मेटरिया बाग बेड़नापुर में किया गया। महारानी किरन सिंह का जन्म बिहार प्रांत के दिलीपपुर स्टेट में हुआ था और 1971 में उनका विवाह रेहुआ स्टेट के राजा कुंवर विजय प्रताप सिंह से हुआ था।
विज्ञापन


दिवंगत महारानी किरन सिंह की तीन बेटियां राजकुमारी देविना सिंह, शिवानी सिंह, और देव्यानी सिंह हैं। बड़ी बेटी राजकुमारी देविना सिंह 2007 में फखरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस से चुनाव लड़ चुकी हैं। महारानी किरन सिंह की अचानक 22 अक्तूबर को तबrयत बिगड़ गई और उन्हें लखनऊ के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, जहां 30 दिन तक इलाज चलने के बाद 22 नवंबर को उन्होंने अंतिम सांस ली।

महारानी किरन सिंह के पार्थिव शरीर को रविवार सुबह सात बजे राजमहल बेडनापुर लाया गया जहां हजारों लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। उनके नाती कामाक्षराज सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी।
विज्ञापन


अंतिम संस्कार में तेजवापुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पांडेय, सपा नेता देवेश चंद्र मिश्र, कांग्रेस नेता डॉ. राजेश तिवारी, पूर्व विधायक शब्बीर वाल्मीकि, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख जितेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुंदर लाल बाजपेयी, जिला पंचायत सदस्य आशिफ खान, प्रधान अब्बू अफसर खान, प्रधान प्रतिनिधि विजय श्रीवास्तव, पूर्व प्रधान यदुनाथ त्रिवेदी, पूर्व प्रधान प्रकाश चंद्र द्विवेदी, संतोष सिंह जिलाध्यक्ष हिंदू युवा वाहिनी, यशपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष विद्याधर बाजपेयी, अवधेश वर्मा तथा प्रमोद कुमार मिश्र आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें