नानपारा क्षेत्र में ड्रोन कैमरे से किया जा रहा घरौनी योजना का सर्वेक्षण।
- फोटो : BAHRAICH
नानपारा (बहराइच)। स्वामित्व घरौनी योजना के अंतर्गत नानपारा देहाती क्षेत्र का ड्रोन सर्वेक्षण एवं मैपिंग कार्य राजस्व एवं पंचायती राज विभाग की सहभागिता से सोमवार को शुरू किया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
क्षेत्रीय लेखपाल बृजबहादुर जायसवाल ने बताया कि ड्रोन सर्वे टीम ने नानपारा देहाती क्षेत्र के ग्राम नीलकोठी, भग्गापुरवा, कहारनपुरवा, मलंगपुरवा, सलीका बाद, कोरियन बनकटी, रानीपुर बनकटी, तमोली फाटा, भज्जापुरवा, हकीमपुरवा, बदलू भगतपुरवा, खटकन बनकटी समेत नई बस्ती क्षेत्र का सर्वेक्षण कार्य ड्रोन द्वारा किया गया।
उन्होंने बताया कि जिस तरह कृषि भूमि की खतौनी और बंदोबस्ती नक्शा होता है। उसी तरह सरकार की ओर से स्वामित्व और घरौनी योजना का संचालन किया जा रहा है। जिसके तहत गांव की आबादी और प्रत्येक घर की सीमा का नक्शा बनाया जाना है। जिससे जरूरत पड़ने पर ग्रामीण अपने घरों को बैंक में बंधक बनाकर ऋण भी प्राप्त कर सकते हैं।