फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कतर्नियाघाट में डॉल्फिन का दिखेगा जलवा

Mon, 11 Apr 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
डॉल्फिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गंगा नदी में निवास कर रही गांगेय डॉल्फिन के लिए लोगों को जागरूक कतर्नियाघाट वन्यजीव विहार, बहराइच में दो दिन के डॉल्फिन मेला में किया जाएगा। यह आयोजन सेंटर फॉर एनवायरमेंट एजूकेशन (सीईई) कर रहा है। इसमें लोगों को जहां डॉल्फिन देखने को मिलेगी। वहीं लोगों को बताया जाएगा कि डॉल्फिन की मौजूदगी से ही गंगा केस्वच्छ होने को सुनिश्चित किया जा सकता है।
विज्ञापन


सीईई के परियोजना अधिकारी विद्याभूषण सिंह ने बताया कि गंगा व इसकी सहायक नदियों में पाई जाने वाली अत्यंत संकटग्रस्त स्तनधारी प्रजाति गांगेय डॉल्फिन को भारत सरकार ने राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया हुआ है।

गांगेय डॉल्फि न एक ऐसा जलीय जीव है जो नदी तंत्र की स्वच्छता और स्वास्थ्य का परिचायक एवं सूचक है। कतर्नियाघाट में मंगलवार और बुधवार को दो दिन तक इसी सूचना को साझा करने केलिए डॉल्फिन मेला चलेगा। इसमें कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग, वन विभाग और कतर्नियाघाट वेलफेयर सोसाइटी मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन


यूपी और बिहार दोनों जगह से बच्चे इसमें शामिल होने के लिए आ रहे हैं। मेले का उद्घाटन समाज कल्याण राज्यमंत्री बंशीधर बौद्ध करेंगे। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में सीडीओ बहराइच राकेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी और प्रभागीय वन अधिकारी अखिलेश पांडे मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें