फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सरयू नहर से रेस्क्यू कर नदी में छोड़ी गई डॉल्फिन

Tue, 02 Sep 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
सरयू नहर की तरबगंज शाखा में मिली डॉल्फिन को ले जाते कर्मी। -संवाद
विज्ञापन
कैसरंगंज। सरयू नहर तरबगंज ब्रांच के लालपुर आईना गांव में सोमवार को गंगा डॉल्फिन (प्लैटनिस्टा गैंगेटिका) दिखाई दी। इसे वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर सरयू नदी में छोड़ दिया। इसकी लंबाई करीब 6.5 फुट बताई जा रही है।
विज्ञापन



सरयू नदी में डॉल्फिन काफी संख्या में पाई जाती है। यहीं से कभी-कभी सरयू नहर में भी चली जाती हैं। सोमवार सुबह करीब आठ बजे नहर में कुछ ग्रामीणों ने डॉल्फिन को देखा। उसकी लंबाई ज्यादा होने के कारण वह ठीक से नहर में मूवमेंट नहीं कर पा रही थी।

डीएफओ राम सिंह यादव रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे की मेहनत के बाद डॉल्फिन को जाल में फंसा कर बाहर निकाला गया। कुछ देर बाद ही उसे सरयू नदी में छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि गंगा डॉल्फिन संरक्षित प्रजाति का जलीय जीव है। सरयू नदी इनका प्राकृतिक आवास है। यह अक्सर देखी जाती है। वहीं से नहरों में भी चली आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें