फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तालाब में डूबकर किशोर की मौत

Tue, 02 Sep 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 विशेश्वरगंज के ललितनगर में डूबकर किशोर की मौत के बाद बिलखते परिजन व जमा भीड़।   - स्रोत : ग्रा
विज्ञापन
बहराइच। तालाब में खिले फूल तोड़ने गया किशोर सोमवार को गहरे पानी में डूब गया। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। विशेश्वरगंज पुलिस ने मौके पर जांच की।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत ललित नगर निवासी राहुल गौतम (14) सोमवार दोपहर एक बजे अपने दोस्तों के साथ गांव के बाहर स्थित तालाब में खिले फूल तोड़ने गया था। उसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।

साथी बच्चों ने शोर मचाया, तो आसपास के लोग दौड़े और कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। परिजनों ने राहुल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेश्वरगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। किशोर की मौत से परिजन बेसुध हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें