फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नुकसान देखने निकले डीएम, किसानों से किया संवाद

विज्ञापन
कैसरगंज में बारिश व तेज हवाओं से गिरे पेड़ वाले इलाकों का निरीक्षण करते डीएम व एसपी। 
विज्ञापन
बहराइच। नदी के बढ़ते जलस्तर और बारिश से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय रविवार को प्रशासनिक अमले के साथ कैसरगंज तहसील के गांवों में पहुंचे। वहां धान, गन्ना और केला समेत अन्य फसलों की स्थिति देखी और आंधी-पानी में हुए नुकसान के मामले में ग्रामीणों से संवाद किया।
विज्ञापन


डीएम के साथ पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, सीडीओ सुनील कुमार धनवंता समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। क्षेत्र भ्रमण के बाद अधिकारियों ने संजय सेतु पहुंचकर घाघरा नदी के जलस्तर का भी जायजा लिया। डीएम ने एसडीएम और कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीमें ब्लॉकवार प्रभावित क्षेत्रों में जाकर फसलों का स्थलीय निरीक्षण और सर्वे करें। उन्होंने सर्वे में पूरी पारदर्शिता बरतने और वास्तविक रूप से प्रभावित किसानों का विवरण तैयार करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सर्वे रिपोर्ट के आधार पर पात्र किसानों को अनुमन्य अनुदान व क्षतिपूर्ति दिया जाएगा।
फसल नुकसान की सूचना 72 घंटे में दें किसान
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से आच्छादित किसानों को फसल नुकसान की सूचना निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय से देने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानीयकृत आपदा या फसल नुकसान की सूचना 72 घंटे के भीतर संबंधित बीमा कंपनी, बैंक, कृषि विभाग अथवा टोल फ्री नंबर 14447 पर दी जा सकती है। सूचना देते समय किसान आधार संख्या, केसीसी क्रमांक, फसल बीमा पॉलिसी नंबर, फसल का नाम, क्षेत्रफल और क्षति का विवरण अपने पास रखें। आपात स्थिति में तहसील प्रशासन या आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 230132 और टोल फ्री नंबर 1077 पर सूचना देने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें