फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में पहुंचे मगरमच्छ को गोताखोरों ने पकड़ा

विज्ञापन
नानपारा के परवतिया गांव में तालाब में निकले मगरमच्छ को पकड़ते गोताखोर। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। ककरी और परबतिया गांव के बीच स्थित तालाब में मगरमच्छ बीते कई दिनों से मछलियों का शिकार कर रहा था। रविवार को ग्रामीणों की मदद से गोताखोरों ने मगरमच्छ को पकड़ लिया। वन विभाग को सूचना दी। सूचना के बाद पहुंचे वनकर्मियों ने मगरमच्छ को कब्जे में लेकर उसे नदी में छोड़ दिया है।
विज्ञापन

बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज अंतर्गत ककरी और परबतिया गांव के बीच तालाब स्थित है। तालाब में मछली पालन का कार्य होता है। तालाब में एक मगरमच्छ आ गया। तालाब के निकट पहुंचने वाले मवेशियों पर हमला कर रहा था। साथ ही मगरमच्छ मछलियों को खा रहा था। इसकी जानकारी ग्राम प्रधान ने रेंज कार्यालय पर दी।
वन क्षेत्राधिकारी राशिद जमील ने बताया कि गोताखोरों द्वारा मगरमच्छ को पकड़ लिया गया। इसके बाद उसे रस्सी से बांधा गया। प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि मगरमच्छ मछलियों का शिकार कर रहा था। गोताखोरों ने उसे पकड़ लिया। वनकर्मियों की टीम ने मगरमच्छ को सरयू नदी के मांदा नाला में छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें