जिला योजना की बैठक में शुक्रवार को विकास कार्यों को मंजूरी मिल गई। इसमें सबसे ज्यादा पैसा सड़क एवं पुल निर्माण व ग्रामीण रोजगार को दिया गया है। इसके साथ ही स्वच्छता, ग्रामीण आवास योजना व समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित योजनाओं के लिए भी भरी भरकम बजट स्वीकृत किया गया है।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक प्रभारी मंत्री राधेश्याम सिंह की अध्यक्षता में की गई। बैठक में विभागों की ओर से योजनाओं को लेकर अपना आंकलन प्रस्तुत किया गया। इसमें कृषि विभाग को 32 लाख, लघु एवं सीमांत कृषकों को आर्थिक सहायता हेतु 190, पशु पालन विभाग को 108.91, मत्स्य विकास विभाग को 3.80, दुग्ध विकास को 20, ग्राम्य विकास के विशेष कार्यक्रम (डीआरडीए) के लिए 72.88 लाख रुपये स्वीकृत किए गए।
भूमि विकास एवं जल संसाधन (डीपीएपी) के लिए 82.40, ग्रामीण रोजगार के लिए 3772.45, पंचायतीराज विभाग के लिए 750, सामुदायिक विकास को 77.58, निजी लघु सिंचाई को 137.70, राजकीय लघु सिंचाई को 229.98, नेडा विभाग (वैकल्पिक ऊर्जा) के लिए 73.99 लाख जारी हुए हैं।
खादी एंव ग्रामोद्योग विभाग को एक लाख, सड़क व पुल निर्माण के लिए 40 करोड़, पर्यटन के लिए 60 लाख, प्राथमिक शिक्षा के लिए 45.52, माध्यमिक शिक्षा के लिए 290.75, प्रादेशिक विकास दल के लिए 2.07, खेलकूद के लिए 25, चिकित्सा व स्वास्थ्य को 475, होम्योपैथिक चिकित्सा के लिए 50, आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा के लिए 41.63 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है।
ग्रामीण पेयजल योजना के लिए 455.84, ग्रामीण स्वच्छता के लिए 1933.47, पूल्ड आवास को 279, ग्रामीण आवास योजना के लिए 4486.90, नगरीय विकास को 49.50, अनुसूचित जाति कल्याण के लिए 311.88, पिछड़ा वर्ग कल्याण को 20, अल्पसंख्यक कल्याण को 40 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।
सामान्य जाति कल्याण के लिए 59.35, जनजाति कल्याण के लिए 3.75, सेवायोजन को 42, शिल्पकार प्रशिक्षण के लिए 150, समाज कल्याण के लिए 1425.80, विकलांग कल्याण विभाग को 5.18 तथा महिला कल्याण के लिए 5.76 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है।
बैठक में भिनगा विधायक इंद्राणी वर्मा, श्रावस्ती विधायक हाजी मोहम्मद रमजान, जिला पंचायत अध्यक्ष साक्षी कैराती, सीडीओ एनपी सिंह, सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव, सीएमओ आशीष दास, एएसपी विजय पाल सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी राकेश रमन, पीओ डूडा सर्वेश मोहन, जिला पंचायत राज अधिकारी प्रमोद यादव, सीबीओ सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।