फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं पर बिफरे काॅर्पोरेशन कर्मी

Tue, 14 Jul 2015 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बिजली कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को विद्युत वितरण खंड कार्यालय में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


आंदोलित कर्मचारी लंबित समस्याओं के निस्तारण और समुचित सुविधाएं प्रदान करने की मांग कर रहे थे।

एक्सईएन को ज्ञापन सौंपकर मांगें न माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। एक्सईएन के कार्रवाई के आश्वासन पर धरना खत्म हुआ।

बिजली कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नफीस अहमद राजू की अगुवाई में संघ के पदाधिकारी और सदस्य सुबह 10 बजे मालगोदाम रोड पर स्थित विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर एकत्रित हुए।
विज्ञापन


अपनी लंबित समस्याओं के समर्थन में नारेबाजी करते हुए सभी ने धरना दिया।

संघ अध्यक्ष ने बताया कि संविदाकर्मियों की नई भर्ती में संबंधित ठेकेदार ने घपलाकर मनमाने ढंग से कर्मचारियों का चयन कर लिया है।

इसके चलते दो माह से संविदाकर्मियों को मानदेय भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के ईपीएफ का लेखाजोखा भी महीनों से बकाया है।

संघ अध्यक्ष ने बताया कि धरना-प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंचे एक्सईएन आरिफ अहमद से वार्ता हुई।

वार्ता के दौरान उन्होंने संविदाकर्मियों की नई भर्ती व वेतन संबंधी मांगों को स्वीकार करते हुए कार्रवाई करने की बात कही है।

एक्सईएन के आश्वासन पर धरना-प्रदर्शन खत्म किया गया। सभी ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र ही कार्रवाई न हुई तो वृहद आंदोलन किया जाएगा। धरने में सुशील गोस्वामी, राजेंद्र श्रीवास्तव, फरीद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें