फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कराने वाला हो जनप्रतिनिधि

Fri, 10 Feb 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला/श्रावस्ती
विज्ञापन
अमर उजाला के कार्यक्रम में जुटी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है। वैसे-वैसे वोटर भी अपना मन बदल रहे हैं। मतदाता अपनी सुविधा के अनुसार जनप्रतिनिधि चाहते हैं। वह चाहते हैं कि हमारा नुमाइंदा ऐसा हो, जो चुनाव जीतने के बाद जिले के लोगों के आर्थिक विकास में सहयोग करे।
विज्ञापन


ऐसी ही महिला वोटरों के मन को टटोलने के लिए शुक्रवार को भिनगा में अमर उजाला फोकस श्रृंखला के तहत वोटर अड्डा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्वावलंबन की ओर बढ़ रहीं महिलाओं ने अपने विचार रखे। स्वरोजगार की ओर बढ़ रहीं महिलाओं की अपनी पीड़ा है। उनका कहना है कि प्रत्याशी चुनाव जीतकर सदन में पहुंचने के बाद मूकबधिर हो जाते हैं। वह हमारी आवश्यकताओं को तो भूल ही जाते हैं, साथ ही प्रदेश का विकास कैसे हो।

खास तौर पर महिलाएं कैसे स्वावलंबी बने। इस मुद्दे को भी वह छोड़ देते हैं। ऐसे में स्वरोजगारी महिलाएं चाहती हैं कि सदन पहुंचने वाला व्यक्ति इतना योग्य हो कि वह देश के विकास के साथ ही अपने जिले के विकास के लिए कुछ न कुछ विशेष करें। वह कुछ ऐसा करें, ताकि क्षेत्र में स्वरोजगार के ज्यादा अवसर मिल सकें। क्षेत्र में पाए जाने वाले कच्चे माल का उपभोग हो सके। महिलाओं के लिए कुछ ऐसा करें, ताकि उनके लिए स्वरोजगार के अवसर ज्यादा खुल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें