फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तराई में सुबह छाया घना कोहरा, थमी वाहनों की रफ्तार

Thu, 14 Nov 2024 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
- कोहरे के दौरान सड़कों पर रेंगते दिखे वाहन
विज्ञापन

- ठंड का हुआ अहसास, लोगों ने निकाला स्वेटर
फोटो- 23, 24, 25
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। तराई में मौसम ने करवट ले ली है। बृहस्पतिवार को सुबह तराई का जिला बहराइच कोहरे की चादर से लिपटा रहा। इस दौरान सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। वाहन रेंगते नजर आए। कोहरा छाया हाेने की वजह से लोगों को ठंड का अहसास हुआ और अधिकांश लोग स्वेटर में नजर आए। सुबह 10 बजे के बाद कोहरा छंटने से लोगों ने राहत की सांस ली।
नवंबर माह का एक पखवाड़ा आज पूरा हो गया है। इस पखवाड़े में बुधवार को कुछ कम कोहरा रहा। जबकि बृहस्पतिवार को प्रात: काल लोगों के उठने से पहले पूरा जिला घने कोहरे की चादर से लिपट गया। जिसके कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई और लाइट जलाकर लोग आते-जाते दिखे। वहीं लोग गर्म कपड़े में नजर आए। कोहरे के कारण बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया। उप कृषि निदेशक टीपी शाही का कहना है कि कोहरा अभी नुकसानदेह नहीं है।
विज्ञापन

इनसेट
बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर धीमी रही वाहनों की रफ्तार
जरवलरोड (बहराइच)। लखनऊ- बहराइच राजमार्ग पर वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए। दृश्यता काफी कम होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां सरयू पुल पर मरम्मत का काम चल रहा है। इससे भी आवागमन प्रभावित हो रहा है। सर्दी बढ़ने से क्षेत्रीय लोग अपने आपको गर्म कपड़े और चादर में लपेटे नजर आए। जरवलरोड निवासी शरद कुमार पोरवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार का दिन ठंडा रहा।
विज्ञापन

-
बाक्स-
किसानों को कोहरे से फायदा
कोहरा गिरने से किसानों को काफी फायदा है। इस समय रवि फसल की बोआई का काम चल रहा है। ऐसे में कोहरा से किसानों को लाभ होगा। इस समय फसल पर कोहरे का किसी भी प्रकार का विपरीत असर नहीं पड़ेगा।
टीपी शाही, उपकृषि निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें