- देहात कोतवाली के नाजिरपुरा की घटना, दो बार लगी आग
फोटो-01,02,03
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। शहर के मोहल्ला नाजिरपुरा बाईपास मार्ग स्थित फर्नीचर की दुकान व गोदाम में बुधवार की रात शॉर्ट सर्किट से दो बार आग लग गई। आग की लपटें देख लोगों ने व्यापारी व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। तब तक दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।
कोतवाली नगर के मोहल्ला चांदपुरा निवासी ठाकुर मसूद साबिर की दुकान कोतवाली देहात के नानपारा बाईपास नाजिरपुरा मोहल्ले में लिमरा फर्नीचर के नाम से संचालित है। बुधवार रात लगभग 11:30 बजे यहां आग लग गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई। इसके बाद सभी कर्मचारी चले गए, वहीं दुकान में कहीं चिंगारी रह गई। जिसके चलते बृहस्पतिवार की सुबह तकरीबन 5:05 पर दुकान के बगल में स्थित व्यापारी के गोदाम में आग लग गई।
दोबारा से सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों की टीम ने आग पर काबू पाया। वहीं बदहवास हालत में व्यापारी भी मौके पर पहुंचा और आग से 12 लाख से अधिक के नुकसान होने की जानकारी दी। बताया फखरपुर में शादी कार्यक्रम शामिल होने गए थे। फोन पर आग लगने की जानकारी होने पर आननफानन मौके पर पहुंचे। फर्नीचर में बेंत के एंटिक सामान, शो पीस, लाइटिंग आदि के खाक होने की बात बताई।