फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: जिला कारागार में निरुद्ध सजायाफ्ता कैदी की मौत

Thu, 05 Feb 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
कैदी की मौत के बाद मेडिकल कॉलेज परिसर में बिलखते परिजन।     -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। हत्या के मामले में जिला कारागार में निरुद्ध सजायाफ्ता कैदी अयूब (67) निवासी ग्राम लखवापुर थाना हुजूरपुर की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। जेल प्रशासन के अनुसार बृहस्पतिवार को भोजन करते समय अयूब अचानक बेहोश हो गया। जेल स्टाफ की ओर से उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जेलर एके झा ने बताया कि बंदी अयूब को 19 जुलाई 2025 को हत्या के मामले में कोर्ट से सजा होने पर जिला कारागार लाया गया था। तभी से वह अपनी सजा काट रहा था। बृहस्पतिवार दोपहर अचानक बेहोश होने पर उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह पूछे जाने पर कि बुजुर्ग बंदी की मौत के अगले दिन ही कैदी की मौत हो गई, कहीं मौत का कारण अधिक सर्दी तो नहीं। इस पर जेलर ने कहा कि सभी बंदियों और कैदियों को पर्याप्त कंबल दिए गए हैं। अलाव की भी पर्याप्त व्यवस्था है। यह महज संयोग ही हो सकता है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ मृतक कैदी के बेटे साबिर ने बताया कि बृहस्पतिवार को जेल से फोन आया कि तुरंत अस्पताल पहुंचे। साबिर ने बताया कि जब वे मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो अब्बू की लाश मिली। मेडिकल कॉलेज की मर्च्युरी के सामने मृत कैदी की पत्नी तथा परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें