फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Thu, 01 Jan 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर। मटेरा कला ग्राम पंचायत के दीवानपुरवा गांव के बाहर बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन



ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संदीप कुमार वर्मा ने बताया कि गांव के बाहर शीशम के पेड़ पर युवक का शव मफलर के फंदे से लटकने की सूचना गांव के लोगों ने दी। थाने के प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को पेड़ से उतारा और उसकी पहचान के प्रयास शुरू किए।

थानाध्यक्ष ने बताया कि काफी पूछताछ के बाद मृतक की पहचान राजापुर कला निवासी धनीराम यादव (32) के रूप में हुई। जांच में पता चला कि धनीराम मंगलवार को अपने घर से निकला था। उसके पिता मौके पर पहुंचे, लेकिन आत्महत्या करने का कारण नहीं बता सके। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें