फखरपुर (बहराइच)। स्थानीय थाना के नकौड़ा गांव में शुक्रवार की सुबह घर के पास पेड़ से साड़ी के फंदे से युवक का शव लटका मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नकौड़ा गांव निवासी मृतक सनी देवल (21) का शव संदिग्ध हालत में फांसी से लटका मिला। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया शनि दिल्ली के करोलबाग में अपने चाचा के पास रहकर ठिलिया चलाकर अपना पालन-पोषण करता था। दीवाली पर घर आया था। सुबह ग्रामीण खेतों के लिए निकले तो शव लटका देख हडकंप मच गया। तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। मौत-पिता राजेंद्र का रो-रोकर बुरा हाल है। फखरपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला ने बताया पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।