फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में मिला युवक का शव

विज्ञापन
बौंडी के पिंगला तालाब में युवक का शव मिलने के बाद बिलखते परिवारीजन। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बौंडी (बहराइच)। थाना क्षेत्र के घरेहरी डीहा गांव निवासी एक युवक शुक्रवार को दोपहर घर से जरूरी काम बताकर बाहर गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। शनिवार को सुबह उसका शव डीहा रानीबाग के पास पिंगला तालाब में उतराता मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बौंडी थाना क्षेत्र के घरेहरी डीहा गांव निवासी मूसे उर्फ शिवप्रताप (21) पुत्र राम मूरत शुक्रवार की दोपहर घर से निकला था। इसके बाद देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। देर रात तक उसका पता नहीं चल सका।
शनिवार को सुबह स्कूल जाते समय कुछ बच्चों ने गांव के बाहर स्थित पिंगला तालाब में मूसे उर्फ शिवप्रताप का शव उतराते देखा। बच्चों के शोर मचाने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी के बाद परिवारीजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

इसके बाद मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक रामजीवन निषाद, आरडी यादव आदि ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि परिवारीजनों के अनुसार मूसे मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। इस बारे में तहसीलदार महसी राजेश वर्मा का कहना है कि राजस्व निरीक्षक व लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। जांच के बाद जो भी मदद संभव होगी, पीड़ित परिवार को उपलब्ध करायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें