फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने लाल को अंतिम विदाई देने उमड़ा हुजूम

विज्ञापन
बहराइच के रिसिया में रविवार को जम्मू से सेना के जवान का शव आने के बाद पार्थिक शरीर पर पुष्प अर्पित - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच/रिसिया। जम्मू के राजौरी में ड्यूटी के दौरान हुई जवान सर्वजीत सिंह की मौत के बाद पैतृक आवास पर रविवार को पार्थिव शरीर पहुंचा। पार्थिव शरीर पहुंचने के बाद नेताओं का जमावड़ा लग गया। पार्टी कोई भी हो, हर पार्टी के नेता ने परिवार को ढांढस बंधाया और अंतिम संस्कार में शामिल हुए। वहीं मटेरा विधानसभा के विधायक के न आने पर चर्चा का बाजार गर्म रहा।
विज्ञापन

रिसिया थाना क्षेत्र के सिखनपुरवा गांव में शहीद जवान सर्वजीत सिंह के अंतिम दर्शन करने के लिए रविवार को कैसरगंज सांसद बृजभूषण सिंह पहुंचे। जवान के पार्थिव शरीर पर पूर्व विधायक अरुणवीर सिंह पुष्प अर्पित कर नमन किया और श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पूर्व विधायक अरूणवीर सिंह, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रज्ञा त्रिपाठी, रिसिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय जायसवाल, महेश अग्रवाल, सरोज कुमार सिंह, धर्मराज जायसवाल, हरिशचंद्र जायसवाल, प्रधान भगवती प्रसाद वर्मा, कुंवर करनबीर सिंह, मंदीप सिंह वालिया, जगजीत सिंह, परविंदर सिंह सम्मी, जसपाल सिंह, बाबा अजीत सिंह, अमरजीत सिंह मौजूद रहे।
वहीं समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव, पूर्व विधायक दिलीप वर्मा, जिला महासचिव राजेंद्र मौर्या, सपा नेता कुंदन रावत, डॉ. अनवारुल खान, अच्छन समेत अन्य कार्यकर्ता परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त कर ढांढस बंधाया। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष मोहम्मद वसीम ने पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। परिवार के लोगों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर सरफुद्दीन अंसारी, जिला महासचिव डॉ. वेद प्रकाश यादव, शकील अहमद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

खोला जाएगा आर्मी भर्ती कोचिंग सेंटर
कांग्रेस जिलाध्यक्ष इं. जय प्रकाश मिश्र ने कहा कि वीर शहीद सर्वजीत सिंह को कांग्रेस परिवार के तरफ से शत-शत नमन है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर शहीद सरदार सर्वजीत सिंह के नाम पर नि:शुल्क आर्मी भर्ती कोचिंग सेंटर खोला जाएगा। इस मौके मुकुंद जी शुक्ल, दीपक त्रिवेदी, लाल बहादुर तिवारी, नदीम अहमद, निशंक अग्रवाल, मोहम्मद अहमद, संपत, राघवेंद्र द्विवेदी, अमरनाथ शुक्ल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विधायक के न आने पर मायूस हुए लोग
रिसिया का सिखनपुरवा गांव मटेरा विधानसभा में आता है। शहीद जवान के पार्थिव शव आने से लेकर अंतिम संस्कार तक सपा विधायक यासर शाह नहीं आए थे। जिसको लेकर चर्चा का बाजार गर्म रहा। लोगों को उम्मीद रही कि इस दुख की घड़ी में शोक संवेदना व्यक्त करने क्षेत्र के विधायक आएंगे, लेकिन उनके न आने पर लोगों को मायूस होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें