फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत

Fri, 28 Apr 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/c
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
बहराइच से भिनगा जाते वक्त फोरलेन पर पांडेपुरवा में शुक्रवार को डिवाइडर पर लगे बोर्ड से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसके साथ बाइक पर सवार एक अन्य युवक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जबकि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन


भिनगा कोतवाली क्षेत्र के सतीचौरा मोहल्ला निवासी रवींद्र कुमार पांडेय उर्फ नीबर (25) पुत्र मनोज कुमार पांडेय शुक्रवार को मोहल्ले के ही रहने वाले कृष्ण कुमार वर्मा (20) पुत्र कमई वर्मा के साथ बाइक से बहराइच गया था। दोपहर बाद दोनों घर लौट रहे थे। भिनगा बहराइच फोरलेन पर कोतवाली क्षेत्र के पांडेपुरवा के निकट डिवाइडर पर लगे बोर्ड से रवींद्र की तेज रफ्तार बाइक टकरा गई।

बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि रवींद्र की मौके पर ही मौत हो गई और कृष्ण कुमार वर्मा को गंभीर चोट आई। वहीं, बोर्ड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल कृष्ण कुमार को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा लाया गया। जबकि मौके पर पहुंची पुुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बारे में भंगहा पुलिस चौकी प्रभारी यशवंत चौधरी ने बताया कि, बाइक की रफ्तार काफी तेज होने से हादसा हुआ है। बाइक पर सवार दोनों युवकों ने हेलमेट भी नहीं    पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें