फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चॉकलेट देने के बहाने बच्ची से रेप

Fri, 28 Apr 2017 10:45 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
DEMO PIC
विज्ञापन
देवरिया। चाकलेट के बहाने घर बुलाकर युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने विरोध किया तो आरोपी घर छोड़कर भाग गया। गांव में तनाव की सूचना पर फोर्स पहुंची और विवाद को शांत कराया।
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ गांववालों की नाराजगी को देखते हुए दो पुलिसवालों को गांव में तैनात कर दिया गया। बच्ची का पुलिस मेडिकल करवा रही है।       रामपुर कारखाना, महुआडीह चौकी के तहत आने वाले एक गांव की बच्ची दूसरे के दरवाजे पर खेल रही थी। इसी दौरान बीए के एक छात्र ने बच्ची को 200 रुपये देकर चॉकलेट मंगाया। आरोपी का घर खाली था।

परिवार के सभी सदस्य बाहर गए थे। बच्ची चॉकलेट लेकर पहुंची तो आरोपी छात्र ने उससे दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे। आरोपी मौका मिलते ही भाग निकला। घरवाले बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे। सूचना के बाद थानेदार परमाशंकर यादव फोर्स के साथ पहुंचे और आरोपी की तलाश में जुट गए।
विज्ञापन



दुष्कर्म के बाद गांव में तनाव फैल गया। आरोपी को लेकर गांव के लोग काफी नाराज थे। सुरक्षा को देखते हुए एसओ ने दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी। बच्ची को लेकर लोग थाने पहुंचे। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। एसओ ने कहा कि बच्ची का मेडिकल परीक्षण होगा। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास चल रहा है, जल्द ही पुलिस आरोपी को दबोच लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें