ससुराल गए एक युवक की सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुरालीजनों का कहना है कि अधिक शराब के सेवन से युवक की जान गई। दूसरी तरफ पिता ने बहू और समधी पर बेटे की हत्या करने का आरोप मढ़ा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
रिसिया क्षेत्र में गिरंट कटेहना गांव निवासी राजेश (38) पुत्र सूबेदार की ससुराल सुजौली थानान्तर्गत आंबा गांव निवासी धर्मराज चौधरी के यहां है। राजेश की पत्नी काफी समय से मायके में रह रही थी। पत्नी से मिलने चार दिन पूर्व राजेश ससुराल गया था।
सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में राजेश की मौत हो गई। सूचना पर पिता सूबेदार वहां पहुंचे तो बेटे के गले पर चोट के निशान दिखे। उन्होंने बहू और समधी द्वारा बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है।
थानाध्यक्ष कपिलदेव चौधरी के मुताबिक मृतक के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। उधर ससुराल के लोग अधिक शराब के सेवन से मौत की बात कह रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होने पर कार्रवाई कार्रवाई की जाएगी।