फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में जिंदा जला युवक, अंबरपुर खंडहर में तब्दील

Sat, 23 Apr 2016 09:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
महसी तहसील के अंबरपुरवा गांव में शुक्रवार दोपहर में आग लगने से खंडहर में तब्दील गांव। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
महसी (बहराइच)। अंबरपुर गांव शनिवार दोपहर अचानक धधक उठा। ग्रामीणों की मदद करने में पड़ोस गांव बैकुंठा का एक युवक लपटों से घिरकर जिंदा जल गया।
विज्ञापन


अंबरपुर के 42 मकानों में से 39 मकान राख हो गए हैं।  280 लोग बेघर हुए हैं। 60 लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। बौंडी पुलिस मौके पर पहुंची है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

महसी तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ऊंचगांव के मजरा अंबरपुर में दोपहर एक बजे के आसपास गांव निवासी बसंत कुमार के घर में अचानक आग लग गई। परिवार के लोग ने शोर मचाया तो गांव के लोग दौड़े।
विज्ञापन


लेकिन तब तक पछुआ हवा के कारण लपटें तेजी से फैलीं। देखते ही देखते आग ने गांव के 39 मकानों को आगोश में ले लिया। चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। पूरा गांव धधक उठा।

गांव को जलता देख आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित बैकुंठा गांव के लोग भी मदद को दौड़े। बैकुंठा निवासी सोनू (19) पुत्र सालिकराम मैना की संपत्ति निकालने लगा। इसी दौरान वह लपटों में घिर गया।
विज्ञापन


जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई। बाहर खड़े लोगों ने सोनू की चीख सुनी, लेकिन सभी बेबस नजर आए। सूचना अग्निशमन केंद्र को दी गई लेकिन दमकल एक घंटे बाद पहुंचा। तब तक पूरा गांव धधक चुका था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें