फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की हत्या, कुएं में फेंका शव

Fri, 03 Mar 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
पीएम हाउस पर जुटे युवती के परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक युवती मां के साथ दो दिन पूर्व रुपईडीहा थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव में मतदान करने गई थी। पट्टीदारी में मांगलिक कार्यक्रम होने से परिवार गांव में ही रुक गया। बुधवार की रात युवती वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। शुक्रवार को सुबह युवती का शव गांव स्थित एक कुएं में मिला। उसके सिर पर गहरे जख्म हैं। जिससे लग रहा है कि हत्या कर शव कुएं में फेंका गया है। हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। परिवारीजन किसी से भी रंजिश होने से इन्कार कर रहे हैं। 
विज्ञापन


रुपईडीहा थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव निवासी शिक्षक भुवन भास्कर अपने परिवार के साथ ससुराल जलालपुर में रहते हैं। 27 फरवरी को मतदान के मौके पर शिक्षक अपनी पत्नी व बेटी सीमा (19) के साथ पुरैनी गांव वोट डालने गए थे। वहां पर मतदान के दिन पट्टीदारी के रामतीरथ ने घर में बेटी का विवाह होने से पूरे परिवार को एक मार्च का न्यौता दिया। जिससे परिवार वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर पर रुक गया।

बुधवार की शाम परिवार के सदस्यों के साथ सीमा भी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गई। लेकिन जरूरी रस्म निपटने के बाद भुवन भास्कर और उनकी पत्नी घर लौट आए। सीमा कहीं दिख नहीं रही थी तो सोचा कि अपनी सहेलियों के साथ होगी।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह तक सीमा के घर न लौटने पर परिवारीजन रामतीरथ के घर पहुंचे तो वहां भी सीमा का पता नहीं चल सका। खोजबीन शुरू हुई, रात बीत गई, लेकिन सीमा का पता नहीं लग सका। शुक्रवार को सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थित कुएं में ग्रामीणों ने शव पड़ा होने की सूचना दी।

पुलिस ने शव कुएं से निकलवाया तो लाश सीमा की निकली। सीमा के सिर पर गहरे जख्म थे। जिससे लग रहा था कि हत्या करने के बाद शव कुएं में फेंका गया है। सूचना पाकर प्रभारी पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र यादव ने भी घटनास्थल का मुआयना कर ग्रामीणों से बातचीत की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा। 
गांव निवासी कन्ने मंदबुद्धि है। उसका कहना है कि गुरुवार रात को कुएं से कुछ दूरी पर बचाव की आवाज आ रही थी। इस मामले में आसपास के लोगों को बताया भी। लेकिन सभी ने उसकी बात को नजरंदाज कर दिया। पुलिस ने युवक का बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

शिक्षक भुवन भास्कर ने बताया कि ससुराल जलालपुर में संपत्ति मिलने के बाद परिवार समेत वहीं रहते थे। गांव बहुत कम आते थे। किसी से रंजिश भी नहीं थी। ऐसे में किसने हत्या कर बेटी का शव कुएं में फेंका, जान नहीं पा रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें