फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी का गला दबाकर कत्ल

Thu, 20 Apr 2017 10:42 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
पु‌‌ल‌िस कर रही जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मटेरा के झाला कला गांव में एक युवक ने बुधवार की रात अपनी पत्नी की पिटाई की और बाद में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद से पति फरार है। महिला को पांच दिन पूर्व पति विदा करवाकर घर लाया था। इस मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के झाला कला गांव निवासी कल्यानी देवी (28) का विवाह छह वर्ष पूर्व संदीप कुमार आर्य के साथ हुआ था। शादी के डेढ़ साल तक तो सब ठीक रहा, लेकिन इसी दौरान कल्यानी को पति के एक रिश्तेदार महिला के साथ अवैध संबंधों का पता चला। इसकी जानकारी कल्यानी ने अपने मायके मुनीमपुर कला खैरीघाट में दी। ससुराल के लोगों ने भी संदीप को समझाया, लेकिन उसकी हरकत जस की तस रही।

साल भर पूर्व रक्षाबंधन के मौके पर कल्यानी का भाई इंद्रबली उसे विदा कराने आया था। उस समय शादी में कम दहेज के मामले को लेकर संदीप और इंद्रबली में कहासुनी हुई थी। संदीप ने साले इंद्रबली और पत्नी कल्यानी की पिटाई कर उन्हें घर से भगा दिया था। इस मामले में कल्यानी ने न्यायालय की शरण ली थी। न्यायालय ने एक माह पूर्व संदीप को पत्नी को हर माह भरण पोषण भत्ता देने का आदेश किया।
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश के बाद संदीप ने पत्नी से सुलह समझौता कर लिया। पांच दिन पूर्व संदीप पत्नी को ससुराल खैरीघाट से विदा करवाकर घर लाया, लेकिन बुधवार की रात पिटाई कर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पड़ोसियों ने इसकी सूचना मायके में दी तो परिवारीजन गुरुवार को सुबह झालाकला गांव पहुंचे, यहां कल्यानी का शव घर के आंगन में पड़ा मिला।

भाई इंद्रबली की सूचना पर कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक आरपी यादव ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंद्रबली ने बहनोई संदीप द्वारा बहन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है। यह भी कहा कि अवैध संबंधों में बाधक होने से उसकी बहन की हत्या की गई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी पति फरार है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें