फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थल से बैट्री चुरा रहे चोर को पकड़ा

Wed, 15 Jul 2015 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलवाभारी/नानपारा (बहराइच)। पिपरहवा गांव में एक धार्मिक स्थल से बैट्री चुरा रहे चोर को  ग्रामीणों ने पकड़कर खूब पीटा। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से तीन बैट्री व लाउडस्पीकर बरामद किए हैं। कोतवाली  नानपारा अंतर्गत ग्राम पिपरहवा स्थित मस्जिद में बुधवार सुबह एक चोर बैट्री खोलने के लिए घुसा था।
विज्ञापन


जिसे ग्रामीण जलाल खां, जाविद, पीरु बाबा व वसीम खां समेत अन्य लोगों ने दबोच लिया। उसकी पहचान नवाबगंज थाना अंतर्गत  ग्राम पहलवानपुरवा निवासी शब्बीर के रूप में हुई।
विज्ञापन


ग्रामीणों  ने चोर को पकड़ने के बाद उसकी जमकर पिटाई की। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसके कब्जे से तीन बैट्री, लाउडस्पीकर आदि सामान बरामद किया।

कोतवाल एसके  त्रिपाठी ने बताया कि उसे मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें