फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ गिरने से दो की जान गई

Sun, 14 Jun 2015 11:32 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो/ बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
दो लोगों पर सेमल का पेड़ गिरने से मौत हो गई। सुलग रहे पेड़ की जानकारी वन विभाग को दो दिन पूर्व दी गई थी। अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण हादसा हुआ। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को शव उठाने नहीं दिया।
विज्ञापन


सभी वनाधिकारियों को मौके पर बुलाने और हत्या का केस दर्ज करने की मांग कर रहे थे। इसके कारण साढ़े पांच घंटे तक शव मौके पर ही पड़ा रहा। उप जिलाधिकारी और सीओ ने पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब ग्रामीण शांत हुए।

मृतक के पिता की तहरीर पर रेंजर समेत तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत ग्राम बोझिया डेरे गांव निवासी मस्ते (35) पुत्र खेलावन की छोटी बेटी का मुंडन संस्कार सोमवार को होना है। इसकी तैयारी हो चुकी थी।
विज्ञापन


निमंत्रण पत्र को वितरित करने के लिए मस्ते अपनी बाइक से रविवार सुबह घर से निकला। उसने पड़ोसी कंधईलाल उर्फ कटहा (30) पुत्र नान्हूं को भी साथ में बिठा लिया। दोनों युवक जब उर्रा-हरखापुर मार्ग पर गोलहना तकिया जंगल के निकट से गुजर रहे थे।

तभी तीन दिन से सुलग रहा सेमल का एक पेड़ अचानक बाइक सवार युवकों पर गिर गया। बाइक चला रहा मस्ते पेड़ के नीचे ही बाइक समेत दब गया। कंधईलाल पेड़ से टकराकर थोड़ी दूर पर गिरा। मस्ते की मौके पर ही मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक राजाराम दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।

पेड़ के नीचे दबकर हुई दो मौतों से आसपास के लोग भड़क उठे। सभी ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। उप जिलाधिकारी घनश्याम और सीओ भरत यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें