फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों पर फेंका तेजाब, आरोपी सहित नौ झुलसे

Sun, 14 Jun 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पांचाल घाट चौराहे के पास दुकान के बाहर बैठे ग्रामीणों पर रविवार को देर रात एक व्यक्ति ने तेजाब फेंक दिया। तेजाब की चपेट में आने से आरोपी समेत नौ लोग झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही पांचाल घाट चौकी पुलिस घायलों को लोहिया अस्पताल लेकर आई। यहां झुलसे लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी को ग्रामीण चिढ़ाकर परेशान करते थे। इस कारण उसने घटना को अंजाम दे डाला।
विज्ञापन


पांचाल घाट चौराहे के पास एक दुकान के बाहर शाम के समय फतेहगढ़ के मोहल्ला मछली टोला निवासी दिलशाद वेग, शहर कोतवाली के गांव सोता बहादुर निवासी जाकिर, पप्पू, शेरखान, फहीम, असलम, मुशब्बर बैठे  थे। तभी सोता बहादुर निवासी आदिल वहां पहुंचा। उसने झोले से तेजाब की बोतल निकाली और तेजाब फेंकना शुरू कर दिया। इसमें शेर खां की पुत्री आलिमा व आरोपी सहित सभी लोग झुलस गए। तेजाबी हमले से चौराहे पर भगदड़ मच गई। चौकी से चंद कदम की दूरी पर घटना से

हड़कंप मच गया। चौकी पुलिस घायलों को लोहिया अस्पताल लेकर आई। यहां घायलों ने आदिल को पीट दिया।  अस्पताल में मारपीट की घटना होने की जानकारी मिलने पर कोतवाल पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। सीओ सिटी योगेश कुमार भी घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पहुंचे।  कोतवाल आरसी यादव ने बताया कि आदिल बुजुर्ग है और घायल हुए लोग उसे चिढ़ाते थे। इससे आजिज आकर उसने ये कदम उठा लिया। पीड़ितों की तरफ से तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज करा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इमरजेंसी कक्ष में पंखा न चलने पर शीशा तोड़ा
लोहिया अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में पंखा न चलने से झुलसे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। एक व्यक्ति से गर्मी से बेहाल होने पर इमरजेंसी कक्ष की खिड़की का एक शीशा तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें