फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, पांच घायल

Fri, 24 Jun 2016 09:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। दंपती समेत पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनमें एक की हालत नाजुक है। 
विज्ञापन


मोतीपुर क्षेत्र में ग्राम झाला निवासी रामबली (60) शुक्रवार को खरीदारी करने साइकिल से नैनिहा बाजार गया था। शाम को लौटते समय नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर गुरुद्वारे के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। रामबली की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक समेत मौके से भाग निकला।

स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। बहराइच-गोंडा मार्ग पर बेरिया के निकट गुरुवार रात एक युवक (35) घायल हालत में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाकर युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र में गनियापुर गांव निवासी सत्येंद्र (26) को शुक्रवार दोपहर बाइक से गांव लौटते समय उत्तमपुर चौराहे पर जीप ने टक्कर मार दी। इस हादसे में सत्येंद्र गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां हालत नाजुक है।

उधर, रुपईडीहा क्षेत्र में ग्राम मोहनापुर निवासी छविलाल (60) गुरुवार रात कार से लखनऊ से घर लौट रहा था। कैसरगंज के पास तेज रफ्तार वाहन ने उसकी कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में छविलाल के साथ पत्नी योगेश्वरी (55), बेटा नितिन (16) व संतोष कुमार (28) घायल हो गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें