फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में पूर्व प्रधान समेत दो की मौत, एक घायल

Fri, 01 Jan 2016 09:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
फखरपुर/महसी। अलग-अलग हादसों में शुक्रवार को पूर्व प्रधान समेत दो की मौत हो गई। फखरपुर में सड़क किनारे खड़े होकर मोबाइल से बात कर रहे पूर्व प्रधान पर गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।
विज्ञापन


वहीं, बौंडी में बाजार से घर लौट रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। चपेट में आकर एक युवक घायल हुआ है।

फखरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्व प्रधान रामरतन वर्मा (60) पुत्र संसत वर्मा शुक्रवार दोपहर गांव से फखरपुर बाजार जाने के लिए निकले थे। जब वह बेदौरा चौराहे पर सड़क के किनारे खड़े थे, तभी किसी ने उनके मोबाइल पर कॉल किया।
विज्ञापन


 उधर से नए वर्ष की शुभकामनाएं मिलने पर रामरतन ने भी बधाई दी। वह बातें कर ही रह थे कि गन्ना लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आ गई और रामरतन पर ही पलट गई। उनकी चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े।

गन्ने हटाकर उन्हें निकाला गया लेकिन तब तक रामरतन की मौत हो चुकी थी। इसी जगह मौके पर खड़े बेदौरा निवासी रामलाल चपेट में आकर जख्मी हो गए।

उधर बौंडी थाना अंतर्गत गुंजौली गांव निवासी टीपू उर्फ जय सिंह (20) पुत्र जानकी बख्श बाइक से बौंडी बाजार जा रहा था। गांव से कुछ दूर पहुंचने पर ही बौंडी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली बाइक को सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन


बाइक तो उछलकर दूर जा गिरी, लेकिन टीपू सड़क पर गिर गया। ट्रैक्टर ट्रॉली उसे रौंदते हुए आगे जाकर रुकी। मौके पर ही टीपू की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें