फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान पर पेट्रोल फेंक जलाने का प्रयास

Fri, 28 Aug 2015 11:47 PM IST
श्रावस्ती/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर प्रधान प्रतिनिधि सहित पांच को दबोचा है। हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत केवलपुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय कुमार यादव सेमरी चौराहे में गुरुवार शाम किसी काम से गए थे।
विज्ञापन


इस दौरान वहां पूर्व प्रधान सूबेदार सिंह भी मौजूद थे। तभी वोटर लिस्ट में नाम बढ़ाने व घटाने को लेकर दोनों के मध्य विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष हाथा पाई पर अमादा हो गए। इसी बीच वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि की ओर से पूर्व प्रधान पर पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया गया।

ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद व पुलिस के आ जाने पर पूर्व प्रधान की जान बची। पूर्व प्रधान ने आरोप लगाया है कि प्रधान प्रतिनिधि द्वारा ही उनके ऊपर पेट्रोल फेंक उन्हें जिंदा जलाने की कोशिश की गई है। कोतवाली पुलिस ने प्रधान प्रतिनिधि अजय यादव सहित पांच पर  केस दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


वहीं प्रधान प्रतिनिधि की ओर से शुक्रवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंच कर वहां प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि विवाद करने वाले दूसरे पक्ष पूर्व प्रधान की ओर से न तो किसी की गिरफ्तारी की गई है। और न ही पुलिस उनके ऊपर मामला ही दर्ज कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें