श्रावस्ती और बहराइच में सोमवार सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक बिजली गुल रहेगी। गोंडा में अनुरक्षण कार्य के लिए शट डाउन लिए जाने के कारण यह समस्या आएगी। अधिशासी अभियंता आरिफ अहमद ने बताया है कि 220 केवी विद्युत उपकेंद्र गोंडा में कराये जाने वाले अनुरक्षण कार्य को देखते हुए 25 अप्रैल को सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
उन्होंने बताया कि गोंडा के अधीक्षण अभियंता की ओर से पत्र भेजकर जानकारी दी गई है। इस अवधि में बहराइच और श्रावस्ती दोनों जनपदों में बिजली नहीं रहेगी। उन्होंने औद्योगिक एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों से अपील की है कि इस अवधि में अपने सुविधानुसार व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए सहयोग करें।